Homeदेश-समाजग्रेटर नोएडा में अराजक तत्वों ने तोड़ी माँ दुर्गा की मूर्ति, खंडित किया शिवलिंग:...

ग्रेटर नोएडा में अराजक तत्वों ने तोड़ी माँ दुर्गा की मूर्ति, खंडित किया शिवलिंग: आरोपितों की धर-पकड़ के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

इससे पहले की लोगों का आक्रोश बढ़ता, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी और आरोपितों की धड़-पकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालें जा रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-37 के एक मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा सोमवार (23 मई, 2022) दोपहर देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि जैसे ही मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा, शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्तियों को खंडित करने की सूचना आस-पास फैली, भारी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले की लोगों का आक्रोश बढ़ता, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी और आरोपितों की धड़-पकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालें जा रहे हैं।

बता दें कि नोएडा पुलिस ने लोगों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि वह दिल्ली से नई मूर्तियाँ मँगाकर स्थापित कराएगी। इस मामले में DCP ग्रेटर नोएडा ने ट्वीट किया, “पुलिस बल मौके पर मौजूद है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।”

वहीं इस मामले में कहा जा रहा है कि खंडित मूर्तियों को फिलहाल पुलिस ने तिरपाल डालकर ढँकवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि जल्द ही नई मूर्तियाँ स्थापित कराईं जाएँगी। फ़िलहाल, मूर्तियों को ध्वस्त करने वाले अराजक तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस मामले में यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस को एक महिला ने जानकारी दी है कि एक युवक ने पत्थर फेंककर मूर्तियाँ खंडित की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर द्वारा ट्वीट करके दी गई है। उन्होंने लिखा, “थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -