Homeदेश-समाजValentine’s Day: हैदराबाद में बजरंग दल के सदस्यों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

Valentine’s Day: हैदराबाद में बजरंग दल के सदस्यों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

एक हफ्ते पहले, बजरंग दल ने चेतावनी जारी की थी कि तेलंगाना में कहीं भी अगर कोई जोड़ा वेलेंटाइन डे पर पाया जाता है, तो उनके माता-पिता को बुलाया जाएगा और उसके बाद अभिवावक के सामने इन प्रेमी जोड़े की काउंसिलिंग की जाएगी।

हैदराबाद के मेडचल में एक कंडलाकोया पार्क है। मीडिया से आ रही ख़बरों के मुताबिक इस पार्क में वेलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के सदस्यों द्वारा एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई है। हालाँकि, इस मामले में शादी के बाद से भगवा-पहने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ प्रेमी जोड़े द्वारा कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज़ नहीं की गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि दल की मौजूदगी में यह शादी युगल की सहमति से किया गया।

वेलेंटाइन के मौके पर प्रेमी जोड़े को शादी कराने के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि हमलोग वेलेंटाइन डे जश्न के ख़िलाफ़ हैं। वेलेंटाइन डे हिंदू परंपराओं के ख़िलाफ़ है। यह दिन हमारे देश की संस्कृति का प्रतीक नहीं है।

फरवरी के पहले ही सप्ताह से बजरंग दल ने शहर में वेलेंटाइन डे जश्न के ख़िलाफ़ बाइक रैलियों के जरिए विरोध प्रदर्शन किया था। इस रैली के माध्यम से बजरंग दल के लोगों ने वेलेंटाइन डे मनाने के ख़िलाफ़ प्रेमी जोड़े को सतर्क किया था। यही नहीं बजरंग दल के सदस्यों ने प्रेमी जोड़े को किसी पार्क या पब में जाकर वेलेंटाइन डे को सेलीब्रेट करने का भी विरोध किया था।

बता दें कि एक हफ्ते पहले, बजरंग दल ने चेतावनी जारी की थी कि तेलंगाना में कहीं भी अगर कोई जोड़ा वेलेंटाइन डे पर पाया जाता है, तो उनके माता-पिता को बुलाया जाएगा और उसके बाद अभिवावक के सामने इन प्रेमी जोड़े की काउंसिलिंग की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -