Homeदेश-समाजस्टेज पर चल रही थी कॉलेज फेस्ट की तैयारी… 'जय श्रीराम' बजते ही भड़क...

स्टेज पर चल रही थी कॉलेज फेस्ट की तैयारी… ‘जय श्रीराम’ बजते ही भड़क गए मुस्लिम लड़के, हिंदू छात्रों से की मारपीट: कर्नाटक के बीदर में FIR दर्ज

पुलिस अधीक्षक चन्नाबसवन्ना एसएल ने बताया कि उन्होंने नटराज की शिकायत के आधार पर गांधीगंज थाने में मुस्लिम समुदाय के 17 छात्रों और एक अंजान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कर्नाटक के बीदर में ‘जय श्रीराम’ का गाना बजाने पर हिंदू छात्रों पर मुस्लिम छात्रों के गुट ने हमला कर दिया। घटना बुधवार (29 मई 2024) को गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज की है। मारपीट में नटराज और वीरेंद्र नाम के छात्रों को चोट आई है। बताया जा रहा है उनके नाक और सिर में मारा गया है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में टेक्नो कल्चरल फेस्ट होने वाला था। इसी के चलते वहाँ डांस की प्रैक्टिस चल रही थी। डीजे चलने के दौरान किसी ने उसमें ‘जय श्रीराम’ गाना बजा दिया। इस पर मुस्लिम छात्रों ने आपत्ति जताई। इसी पर दोनों समुदायों के छात्रों में बहस हुई और आखिर में झड़प हो गई। पुलिस की सूचना में आते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला और लड़ाई रुकवाई। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक चन्नाबसवन्ना एसएल ने बताया कि उन्होंने नटराज की शिकायत के आधार पर गांधीगंज थाने में मुस्लिम समुदाय के 17 छात्रों और एक अंजान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मारपीट के मामले में मुस्लिम छात्रों की ओर से भी शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। अभी एक आरोपित को केस में रिहा किया गया है।

इस घटना के बाद खबर है कि कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने 30 और 31 मई को होने वाले टेक्नो-कल्चरल फेस्ट को रद्द कर दिया है। कॉलेज के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने छात्रों और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -