Homeदेश-समाजबंगाल में हिंसा के बाद बरामद हुई बम बनाने की सामग्री, पुलिस ने जब्त...

बंगाल में हिंसा के बाद बरामद हुई बम बनाने की सामग्री, पुलिस ने जब्त किए 7 बैग

बंगाल में पंचायत चुनाव नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष जारी रहा। जिसमें बीरभूम के अहमदपुर में खंड विकास कार्यालय में हिंसा जैसी घटनाएँ शामिल है। यहाँ कथित तौर पर देसी बम फेंके गए थे।

पश्चिम बंगाल के 24 परगना के भांगर में राज्य पुलिस को बम बनाने की सामग्रियाँ बरामद हुई है। पुलिस को ये सामग्री, राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हुई हिंसा के बाद मिली। पुलिस ने कुल सात बैग बरामद किए जिसमें भूसी जैसी चीज मिली। अब पुलिस आगे जाँच कर रही है।

बता दें कि बंगाल में पंचायत चुनाव नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष जारी रहा। बीरभूम के अहमदपुर में खंड विकास कार्यालय में कथित तौर पर देसी बम फेंके गए थे। इसके अलावा कुछ जगह गोली चलने की बात भी सामने आई थी।

हालाँकि, अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सामने आई वीडियोज के मुताबिक, इलाके में देसी बम भी फेंके गए हैं। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में दक्षिण 24 परगना जिले में भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। पिछले दो दिनों में सत्तारूढ़ टीएमसी और नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के समर्थकों के बीच झड़पों के कारण कई क्षेत्रों, विशेष रूप से भांगर ब्लॉक में तनाव व्याप्त है।

पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया। वहीं हिंसा करने पर उतारू लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया। इस हमले में झड़प के दौरान एसडीपीओ सहित कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

कैनिंग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी दिबाकर दास ने कहा, “दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। उस दौरान मेरे हाथ में भी चोट आई थी। कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। 2 लोग घायल हो गए। हमने 17-18 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की जाँच की जा रही है।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 11 जुलाई को होनी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -