‘बाहर मिल, बताता हूँ’: जज ने दोषी करार दिया तो अपराधी ने कोर्ट में ही धमकाया, दिल्ली का मामला

दिल्ली की एक अदालत में एक अपराधी और उसके वकील ने कोर्ट में ही महिला को धमकाया। अपराधी ने कुछ चीज भी जज के ऊपर फेंकने की कोशिश की। अपराधी खुद को चेक बाउंस मामलें में दोषी ठहराए से गुस्सा हो गया था। उसने महिला जज से कहा, “तू चीज क्या है, तू बाहर मिल तुझे बताता हूँ।” 

बार एण्ड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 2 अप्रैल 2025 के आदेश के बाद फैसला सुनाने के बाद की है। इस मामले में जज ने आरोपित के वकील को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पीड़ित जज का ना शिवांगी मंगला है। जज ने अपने आदेश में  भी इस घटना जिक्र किया है। 

उन्होंने अपराधी और उसके वकील के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने और उन्हे अपने पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपित ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उन्होंने दोषी को बरी नहीं किया तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और इस्तीफे के लिए मजबूर किया जाएगा।