अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फँस गए हैं। रामायण की कहानी को लेकर प्रकाश राज ने विवादित बयान दिया है। प्रकाश राज ने एक इवेंट में राम-लक्ष्मण और रावण को लेकर अपनी ही एक कहानी सुना दी, जिसमें उन्होंने रामायण को नॉर्थ-साउथ की डिबेट और जीएसटी (GST) से जोड़ दिया। इस अपमानजनक टिप्पणी के बाद प्रकाश राज के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज हुई है।
राम को बताया ‘फल चोर’, लक्ष्मण का रखा ‘लकी’ नाम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Video में प्रकाश राज रामायण का अपना ही वर्जन सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राम, लक्ष्मण और सीता दक्षिण की तरफ आ रहे थे, तब उन्हें भूख लगी और उन्होंने एक बगीचे से फल तोड़ लिए।
Big Breaking 🚨🚨🚨🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) April 17, 2026
CONTROVERSIAL 🔴 🔴 🔴
A criminal complaint has been lodged against #PrakashRaj over remarks related to the #Ramayana on this video ⚠️⚠️⚠️
As per the complaint;
"He allegedly made funny controversial comments suggesting Rama was from the North while… pic.twitter.com/rLkG08D2Vu
कहानी में प्रकाश राज ने राम के मुँह से कहलवाया कि भूखे होने पर किसी के खेत से फल खाना चोरी नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने लक्ष्मण को बार-बार ‘लकी’ कहकर संबोधित किया और रावण-शूर्पणखा को बगीचे का मालिक बताया।
कहानी में GST और नॉर्थ-साउथ का तड़का
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रकाश राज ने व्यंग्य किया कि जब शूर्पणखा ने फलों के पैसे माँगे, तो उसने ‘2000 डॉलर और GST’ का बिल फाड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि रावण ने 20% डिस्काउंट भी दिया, लेकिन पैसे न होने पर उनसे कहा कि फल खाए हैं तो अब यहाँ बीज बोकर पेड़ लगाओ। इस काल्पनिक कहानी के जरिए प्रकाश राज असल में नॉर्थ और साउथ की राजनीतिक लड़ाई पर तंज कस रहे थे।
हिन्दी थोपने और ‘बीफ’ पर विवादित बोल
प्रकाश राज ने इस मंच से नॉर्थ इंडिया के लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “उत्तर भारत से दक्षिण आने वाले लोग हम पर हिन्दी न थोपें।” उन्होंने आगे कहा कि कोई बैंक मैनेजर बनकर हमें बीफ खाने से न रोके, हम बीफ फेस्टिवल भी करेंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उत्तर के लोगों को दक्षिण में सिर्फ काम करने आना चाहिए और वापस चले जाना चाहिए, उन्हें ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ जैसी बातें नहीं करनी चाहिए।
फिल्म ‘वाराणसी’ से हटाने की माँग
प्रकाश राज के इस Video के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और आम लोगों में भारी नाराजगी है। लोग उन्हें उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ से बाहर निकालने की माँग कर रहे हैं, जिसमें वे एक शिव भक्त का किरदार निभा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि भगवान राम और रामायण का ऐसा भद्दा मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

