आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाले कंगाल पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने करारा सबक सिखाया है। पाकिस्तान की कायराना हवाई हरकतों का मुँहतोड़ जवाब देते हुए अफगान-तालिबान ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के उन ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है, जहाँ से उसके खिलाफ आतंकी साजिशें रची जा रही थीं। अफगान रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि पाकिस्तान ने पहले हवाई हमला करके अफगान महिलाओं और बच्चों को मारा था, जिसका बदला अब ले लिया गया है।
तालिबान के ड्रोन ने बलूचिस्तान के चगाई और खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई में ISIS और पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाला पाकिस्तान अब खुद अपनों के ही बिछाए बारूद पर दहल रहा है।

