Wednesday, March 26, 2025

सुलेमान, यासीन, फातिमा, सूरा… असम-त्रिपुरा में पकड़े गए 8 बांग्लादेशी घुसपैठिए: एक दलाल भी धराया, 4 को वापस भगाया

असम और त्रिपुरा में सुरक्षा एजेंसियों ने 8 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। दोनों राज्य में 4-4 घुसपैठिए गिरफ्तार किए गए। त्रिपुरा में घुसपैठियों के साथ एक दलाल भी पकड़ा गया। त्रिपुरा में घुसपैठिए रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए, यह यहीं से देश के बाकी हिस्सों में जाने की फ़िराक में थे।

वहीं असम में चारों घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दबोचे गए। इनका नाम मुहम्मद सुलेमान, मुहम्मद यासीन, फातिमा खातून और सूरा खातून है। इनके साथ दो बच्चे भी थे। इन सबको असम पुलिस ने पाक्दने के बाद वापस बांग्लादेश भेज दिया।

वहीं त्रिपुरा में पकड़े गए घुसपैठिए खोवाई जिले में अंदर तक आ चुके थे और तेलियामुड़ा रेलवे स्टेशन से कहीं और जाने की फिराक में थे। यहाँ सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगते ही इन्हें दबोच लिया गया। अभी यह जेल भेज दिए गए हैं।