रामपुर की मुस्कान खान ने घर वापसी की है। उसने आकाश यादव से हिन्दू रीति रिवाज से बरेली में शादी कर ली। अगस्त्य धाम के पंडित शंखधार ने सबसे पहले मुस्कान का शुद्धिकरण कराया। उसे गंगाजल और गौ-मूत्र पिलाया गया। फिर हिन्दू रीति रिवाजों से शादी कराई गई। इस दौरान गायत्री मंत्र का जाप किया गया। शादी में आकाश यादव और मुस्कान खान के घरवाले मौजूद नहीं थे।
मुस्कान पिछले 5 सालों से कान्हा की भक्ति कर रही थी। उसे सनातन धर्म के रीति- रिवाज काफी पसंद हैं। बताया जाता है कि मुस्कान ने ही पहले आकाश को फोन कर अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों मिलने लगे। इस पर दोनों ही परिवारों ने एतराज जताया। दोनों ने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर शादी करने का मन बनाया। वे दोनों बरेली पहुँचे और अग्स्त्य मुनि आश्रम में जाकर पंडित केके शंखधार के सानिध्य में शादी की।
मुस्कान का कहना है कि उसे इस्लाम के तीन तलाक और हलाला से काफी डर लगता है। उसे भगवान कृष्ण से काफी लगाव है। शादी के बाद दोनों बरेली में ही रहकर अपना गुजर बसर करेंगे। मुस्कान का जन्म रामपुर के धनापुर में 2006 में हुआ था। आकाश भी रामपुर का रहने वाला है।

