बेंगलुरु के एक आयुर्वेद डॉक्टर आनंद को नदीम पाशा, नूर पाशा और मोहम्मद गौस ने मिल कर मार दिया। मोहम्मद गौस डॉक्टर के घर में पेंट करने के बहाने घुसा था। उसने डॉक्टर का घर बिकवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की और मकान अपने नाम करवा के डॉक्टर को मार दिया। मोहम्मद गौस ने डॉक्टर का घर भी इसके बाद गिरवा दिया।
मोहम्मद गौस के साथ इस काम में नदीम पाशा और नूर पाशा भी शामिल रहे। डॉक्टर की गुमशुदगी पर उसके चाचा ने पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 7 महीने से पुलिस आनंद के हत्यारों और उनकी लाश ढूंढ रही थी। मोहम्मद गौस ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर की लाश नदी में फेंक दी थी जिसका पुलिस ने लावारिस मान कर अंतिम संस्कार कर दिया था।
पुलिस को मोहम्मद गौस पर तब शक हुआ जब फ़ोन रिकॉर्ड मिले। इसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सच उगल दिया और ₹45 लाख का मामला खुला। इस मामले में मृतक के चाचा ने हाई कोर्ट में याचिका भी डाल रखी थी। अब पुलिस इस मामले में आगे और भी जाँच कर रही है।