Tuesday, February 4, 2025

तार काटकर 7 लोगों के साथ भारत में घुसा सैफुल, करने लगा गोतस्करी: बिहार के किशनगंज से पुलिस ने पकड़ा, बांग्लादेश करता था मवेशियों की सप्लाई

बिहार के किशनगंज में एक बांग्लादेशी युवक सैफुल को गिरफ्तार किया गया है। सैफुल को BSF के कैंप के पास गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि वह ढाका में पहले ई रिक्शा चलाता था लेकिन अमीर बनने के लिए मवेशी की तस्करी करने लगा।

उसने कुछ दिन पहले तार काट कर भारत में प्रवेश लिया। उसके साथ 7 लोग और थे। सैफुल को भारत में घुसने के लिए एक दलाल ने मदद की थी। अब पुलिस उस दलाल को ढूँढने में जुटी है। सैफुल भारत में रह कर मवेशी बांग्लादेश सप्लाई करता था।

भारत से मवेशी तस्करी करवाने पर उसे कमाई भी हुई थी। उसने अपने घर में ₹16 हजार भी भेजे थे।