भारत ने कनाडा के एक नागरिक को वापस भेजा है। कनाडा वापस भेजे जाने वाले नागरिक ब्रैंडन जोएल डेविल्ट है। वह असम में अपना टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद बाद भी रह रहा था। यहाँ रह कर वह ईसाइयत का प्रचार कर रहा था और लोगों को धर्मांतरित करने का प्रयास कर रहा था।
उसने अपने वीजा को रिन्यू करवाने के लिए आवेदन दिया था। हालाँकि, पुलिस ने पाया कि वह अवैध रूप से रह रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अंत में उसे कनाडा डिपोर्ट किया गया। उसकी असम के जोरहाट जिले में गतिविधि सबसे ज्यादा थी। वह 2021 से ही यहाँ आया करता था। उसे पहले नोटिस भी दिया गया था।