‘मेरी जुबान से गंदी बातें निकली, हाथ जोड़कर माफी माँगता हूँ’: CM योगी की माँ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तारी के बाद गिड़गिड़ाया, Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम की पुलिस गिरफ्त में वीडियो सामने आई है। वीडियो में मौलाना हाथ जोड़कर सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी माँग रहा है।

वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला कहता है, “सीएम योगी की माता के लिए मेरी जुबान से गंदी बातें निकली, जो नहीं निकला चाहिए थी। मैं इस गलती का हाथ जोड़कर माफी माँगता हूँ। आगे से ये गलती नहीं करूँगा। मैं तमाम देशवासियों से कहना चाहता हूँ कि अपने भाषण में किसी व्यक्ति या किसी धर्म को तकलीफ पहुँचाने वाली बातें न करे, जिससे किसी को तकलीफ पहुँचे।”

बता दें कि 6 मार्च 2025 को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता नजर आया था। मौलाना ने कहा कि यूपी में कानून ऐसा है कि अगर किसी के पास मुख्यमंत्री की अम्मा का 250 ग्राम ‘गोश्त’ भी मिल जाए तो पुलिस एनकाउंटर कर देती है। इसके बाद यूपी STF ने मौलाना को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया।