दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय से जुड़े दफ्तर की दूसरी मंजिल पर सोमवार (01 जून 2026) को आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
#WATCH | Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. Further details awaited. https://t.co/p8Ukdd9pRw pic.twitter.com/qPPVU3Pb8n
— ANI (@ANI) June 1, 2026
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह 9.37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। सामने आई तस्वीरों में दूसरी मंजिल से धुआँ उठता दिख रहा है। इसके बाद दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग बुझाई।
हालाँकि बाद में साफ कर दिया गया कि ये आग शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में नहीं, बल्कि स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की बिल्डिंग में लगी थी। चूँकि शिक्षा मंत्रालय का दफ्तर कर्तव्य भवन में है, ऐसे में इस बिल्डिंग की गलत पहचान लोगों में जा रही थी। शिक्षा मंत्रालय ने ही अब बताया है कि ये आग शिक्षा मंत्रालय नहीं बल्कि ITO स्थित एक दूसरे दफ्तर में लगी थी।
#UPDATE | Ministry of Education says, "It is clarified that the Ministry of Education is located at Kartavya Bhavan-2, Dr Rajendra Prasad Road, New Delhi. Whereas the fire incident occurred at the premises of the School of Planning and Architecture (SPA), located at ITO, New…
— ANI (@ANI) June 1, 2026
हालाँकि, इस हादसे में किसी को भी कोई हानि नहीं पहुँची है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

