दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने ग्रुप ‘C’ के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने का बड़ा फैसला किया है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी विभागों को 30 जून 2026 तक भर्ती नियम बदलने के निर्देश दे दिए हैं।
यह नया नियम दिल्ली के कई महत्वपूर्ण विभागों में लागू होगा। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, जेल और वन विभाग में आरक्षण का सीधा लाभ मिलेगा। अब युवाओं को दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और फायर सर्विस में फायरमैन बनने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
इसके अलावा जेल वार्डन, फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पदों पर भी उनके लिए रास्ते खुल जाएँगे। इस फैसले से सेना में सेवा दे चुके युवाओं के लिए नौकरी पाना काफी आसान हो जाएगा।
Reviewed the strategy for extending reservation benefits to Ex-Agniveers across various Government departments and agencies in Delhi during a meeting with the Chief Secretary, @CPDelhi, and other senior officials. This important initiative is being implemented in accordance with… pic.twitter.com/UOLrcUNi7y
— LG Delhi (@LtGovDelhi) June 18, 2026
इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ एक बड़ी बैठक की है। बैठक में भर्ती नियमों को जल्द से जल्द बदलने पर चर्चा हुई। सरकार का मानना है कि अग्निवीरों को मिला सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। यह फैसला युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए केंद्र सरकार के विजन के तहत लिया गया है।

