राजधानी दिल्ली में 16 मई, 2025 से 23 मई, 2025 के बीच 121 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इन्हें एक विशेष अभियान में पकड़ा है। इनको डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया भी चालू हो गई। इन सभी का सत्यापन भी हो गया है।
दिल्ली पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि यह देश में कैसे घुसे। इनके 5 मददगारों के विषय में भी जानकारी मिली है। इन पाँचों ने इन्हें रहने-खाने में मदद की थी। दिल्ली पुलिस इन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए हुए बांग्लादेशी घुसपैठिए झुग्गियों में रह रहे थे। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह पकड़े गए 121 लोग 800 से अधिक संदिग्धों की सूची का एक हिस्सा भर हैं। पुलिस ने कहा है कि बाकियों को पकड़ने के लिए अभियान चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की जाँच के लिए पश्चिम बंगाल भी टीमें भेजी हैं।
इससे पहले 15 मई, 2025 को दिल्ली पुलिस ने 361 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े थे।