‘उमर खालिद ने तेरी इज्जत लूटी है क्या?’: CJP के अधेड़ ‘कॉकरोच’ ने छात्रा से की बदसलूकी, जंतर-मंतर प्रदर्शन में बोला- गोबर भरकर आ गए हैं

ऑनलाइन ट्रेंड बने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की जमीनी हकीकत शनिवार (06 जून 2026) को सामने आ गई। जब छात्र-छात्राओं की हिमायती बनने का दावा करते हुए CJP ने जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया। यहाँ पार्टी के समर्थकों ने देश-विरोधी नारे लगाए, कहीं टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग दिखाई दिए तो कहीं विपक्ष के लोग दिखाई दिए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहाँ अधेड़ उम्र का पार्टी समर्थक छात्रा को गाली देता दिख रहा है।

यह वायरल वीडियो न्यूज हंगर (News Hunger) का है। इस वीडियो के रिपोर्टर बताता है कि कैसे CJP के प्रदर्शन में दो गुट सामने आ रहे हैं। इनमें एक गुट वाकई में परेशान छात्र-छात्राओं का है और दूसरा गुट देश-विरोधी तत्वों का है जो खुद को CJP का समर्थक बता रहे हैं। वीडियो में जब रिपोर्टर ने छात्रा से उनके प्रदर्शन के पीछे की वजह पूछी तो छात्रा ने बताया कि वह यहाँ CJP का समर्थन करने नहीं आई। छात्रा ने कहा कि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं करती।

इस पर वहीं मौजूद एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने छात्रा से बोला कि गोबर भरकर आ गए हैं और कहा कि CJP में ही तुम्हारा भविष्य है। इस पर छात्रा ने कहा कि वह ऐसी पार्टी में अपना भविष्य नहीं देखती जो उमर खालिद को सपोर्ट करती है। इतने में अधिड़े उम्र का व्यक्ति खिसिया गया और बोला, “उमर खालिद ने तेरी इज्जत लूटी है क्या?”

इसके बाद दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने माहौल को शांत कराया। यह उन्हीं कुछ वीडियो में से एक है, जो प्रदर्शन से सामने आए थे। इन वीडियो में CJP के पीछे की सोच और उनका एजेंडा साफ सामने आ रहा है। यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया पर 22 मिलियन फॉलोवर्स का दावा करने वाली CJP जब जमीनी पर उतरी तो वहाँ 2-3 हजार से भी कम लोग प्रदर्शन में पहुँचे।