‘जीत गए तो तुम्हारे घरों में लगाएँगे आग, खूब खून-खराबा करेंगे’: बंगाल के फाल्टा में फिर भड़का बवाल, TMC गुंडों ने मतदाताओं को धमकाया

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच दक्षिण 24 परगना जिले का फाल्टा इलाका इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहाँ स्थानीय लोगों ने TMC के कार्यकर्ताओं पर धमकाने और डर का माहौल बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मतगणना से ठीक पहले हुए इन प्रदर्शनों ने चुनावी माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। लोग न सिर्फ सुरक्षा की माँग कर रहे हैं बल्कि फाल्टा में दोबारा मतदान कराने की भी माँग उठा रहे हैं।

फाल्टा में विरोध और सुरक्षा की माँग

शनिवार (2 मई 2026) को फाल्टा में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि TMC समर्थक उन्हें धमका रहे हैं और डराने की कोशिश कर रहे हैं। कई महिलाओं ने भी खुलकर अपनी चिंता जताई।

एक महिला ने आरोप लगाया कि अगर TMC फिर से जीतती है तो उनके घर जला दिए जाएँगे। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि उन्होंने TMC को वोट देने के बावजूद उन्हें निशाना बनाया गया।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। CRPF और RAF के जवानों को प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, साथ ही एहतियात के तौर पर बख्तरबंद वाहन भी तैनात किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

दोबारा मतदान और EVM विवाद से बढ़ा तनाव

यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब मगराहट पश्चिम और डायमंड हार्बर सीटों के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। यह फैसला दूसरे चरण की वोटिंग में EVM से छेड़छाड़ और गड़बड़ी के आरोपों के बाद लिया गया।

दोपहर 2 बजे तक मिले आँकड़ों के मुताबिक मगराहट पश्चिम में 56.33% और डायमंड हार्बर में 54.9% मतदान हुआ, जबकि कुल मतदान करीब 55.57% दर्ज किया गया।