बहन, भतीजी, मौसी, बुआ… गुजरात में इन 37 रिश्तों में से किसी को नहीं बना सकेंगे बीवी: UCC बिल को कैबिनेट ने दी मंजूरी, हलाला पूरी तरह बैन

गुजरात सरकार पूरे राज्य में सभी धर्मों, पंथों, समुदायों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार वगैरह के कानूनों में बराबरी लाने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने जा रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फाइनल ड्राफ्ट सौंपा था, जिसके आधार पर एक बिल तैयार किया गया। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह बिल अब विधानसभा के चल रहे सेशन में पेश किया जाएगा।

OPINDIA के पास UCC बिल के ड्राफ्ट की एक कॉपी मौजूद है। जिसमें शादी और तलाक, इसके रजिस्ट्रेशन, उत्तराधिकार वगैरह के मामलों पर डिटेल में नियम दिए गए हैं। ये नियम सभी समुदायों पर इन सभी मामलों के लिए एक जैसे नियम लागू होंगे। नियमों में यह भी बताया गया है कि किन रिश्तों के बीच शादी या निकाह नहीं हो पाएगा। पुरुषों और महिलाओं के लिए दो लिस्ट दी गई हैं, जिनमें 37 रिश्ते शामिल हैं।

क्रम कोई भी पुरुष इस महिला से शादी नहीं कर सकता।कोई भी महिला इस पुरुष से शादी नहीं कर सकती
1माता पिता
2पिता की विधवा (सौतेली माँ)माँ का पति (सौतेला पिता)
3माँ की माँ पिता के पिता
4माँ के पिता की विधवा (सौतेली दादी) पिता की माँ के पति (सौतेले दादा)
5माँ की माँ की माँ पिता के पिता के पिता
6माँ की माँ के पिता की विधवा (सौतेली दादी) पिता के पिता की माँ के पति (सौतेले परदादा) पिता के पिता की माँ के पति (सौतेले परदादा )
7माँ के पिता की माँपिता की माँ के पिता
8माँ के पिता के पिता की विधवा (सौतेली परनानी)पिता की माँ की माँ के पति (सौतेले परदादा)
9पिता की माँमाँ के पिता
10पिता के पिता की विधवा (सौतेली दादी)माँ की माँ का पति (सौतेला दादा)
11पिता की माँ की माँमाँ के पिता के पिता
12पिता की माँ के पिता की विधवा (सौतेली परदादी)माँ के पिता की माँ के पति (परदादा)
13पिता के पिता की माँमाँ की माँ के पिता
14पिता के पिता के पिता की विधवा (सौतेली परदादी)माँ की माँ की माँ के पति (परदादा)
15पुत्री पुत्र
16बेटे की विधवाबेटी का विधुर
17बेटी की बेटीबेटे का बेटा
18बेटी के बेटे की विधवाबेटे की बेटी का पति
19बेटे की बेटीबेटी का बेटा
20बेटे के बेटे की विधवाबेटी की बेटी का पति
21बेटे के बेटे का बेटाबेटी की बेटी की बेटी
22बेटी की बेटी के बेटे की विधवाबेटे के बेटे की बेटी का पति
23बेटी के बेटे की बेटीबेटे की बेटी का बेटा
24बेटी के बेटे के बेटे की विधवाबेटे की बेटी की बेटी का पति
25बेटे की बेटी की बेटीबेटी के बेटे का बेटा
26बेटे की बेटी के बेटे की विधवाबेटी के बेटे की बेटी का पति
27बेटे के बेटे की बेटीबेटी की बेटी का बेटा
28बेटे के बेटे के बेटे की विधवाबेटी की बेटी का पति
29बहनभाई
30बहन की बेटीभतीजा
31भाई की बेटीबहन का बेटा
32माँ की बहनमाँ का भाई
33पिता की बहनपिता का भाई
34पिता के भाई की बेटीपिता के भाई का बेटा
35पिता की बहन की बेटीपिता की बहन का बेटा
36
37
माँ की बहन की बेटी और
माँ के भाई की बेटी
माँ की बहन का बेटा और
माँ के भाई का बेटा

(पहली लिस्ट में ‘विधवा’ शब्द में तलाकशुदा पत्नी भी शामिल है और दूसरी लिस्ट में ‘पति’ शब्द में तलाकशुदा पति भी शामिल है।)

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद 37 रिश्तों के बीच शादी या निकाह मुमकिन नहीं होगा। कानूनी तौर पर इस पर रोक लग जाएगा। बिल अभी ड्राफ्ट फॉर्म में है। असेंबली से पास होने और गवर्नर के साइन होने के बाद यह कानून बन जाएगा।

(मूल रूप से यह लेख गुजराती में लिखा गया है। इसे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)