2020 में दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के दौरान कट्टरपंथियों के हाथों मारे गए IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या केस में कड़कड़डूमा कोर्ट अब 11 जून 2026 को फैसला सुनाएगा। इससे पहले अदालत को गुरुवार (4 जून 2026) को अपना निर्णय सुनाना था लेकिन सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखते हुए नई तारीख तय की गई।
STORY | 2020 Delhi riots: Court defers verdict in IB officer murder case for June 11
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
A Delhi court on Thursday deferred its verdict in the sensational murder case of Intelligence Bureau officer Ankit Sharma during the 2020 northeast Delhi riots for June 11.
READ:… pic.twitter.com/mL6RSHB0ba
इस मामले में पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और वर्तमान में AIMIM से जुड़े ताहिर हुसैन समेत 11 लोग आरोपित हैं। अंकित शर्मा का शव फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के पास एक नाले से बरामद हुआ था।
शर्मा के परिवार ने शुरुआत से ही ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया था। जाँच के बाद दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

