यूपी के बुलंदशहर के औरंगाबाद के एक गाँव ओलिना में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए असर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में खड़ा दिख रहा नजर मोहम्मद समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।
बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश | मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का मामला
— News Leader (@NewsLeaderLive) June 3, 2026
मामले में 3 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की
मंदिर परिसर के अंदर बने कमरों में पढ़ी थी नमाज
थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ओलीना गांव का है मामला#NewsLeader @bulandshahrpol pic.twitter.com/g0pw6mno3y
बताया जा रहा है कि राजकुमार नाम के व्यक्ति का घर बन रहा था और असर मोहम्मद वहाँ राजमिस्त्री था। दोपहर में मजदूर खाना खाने चले गए तो असर मोहम्मद ने निर्माणीधन मकान के सामने मौजूद हनुमान मंदिर परिसर में नमाज अदा की। बताया जा रहा है कि उस वक्त बूँदाबाँदी हो रही थी और राजकुमार के कहने पर ही उसने ऐसा किया था। इसलिए उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
हनुमान मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के दौरान किसी ने वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही थाना प्रभारी मोहम्मद असलम भारी पुलिस के साथ वहाँ पहुँचे और असर मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर गाँव में रोष का माहौल है।

