पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरानी टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने साफ किया है कि यह समुद्री मार्ग पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि यहाँ केवल दुश्मन देशों के लिए प्रतिबंध है। दावा है कि उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा है कि इस रास्ते से भारत समेत कुछ ‘मित्र देशों’ को यहाँ से गुजरने की राहत दी गई है।
#Iran FM Abbas #Araghchi: We permitted passage through the Strait of #Hormuz for friendly nations including China, Russia, India, Iraq, and Pakistan. pic.twitter.com/RvLtiwYB4v
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 25, 2026
बता दें कि भले ही अपने बयान में ईरानी मंत्री ने भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, रूस का नाम लिया है, लेकिन जानकारी दे दें कि एक दिन पूर्व ही पाकिस्तान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बिना अनुमति के पार करने का प्रयास किया था, ऐसे में ईरान ने उन्हें फौरन उलटा लौटा दिया था। वहीं तनाव के बीच भी कई भारतीय जहाजों को ईरान ने बिन किसी परेशानी के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने दिया था।

