ईरान ने की पाकिस्तान की फजीहत, कराची जा रहे जहाज को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से उलटा लौटाया: भारत के टैंकर बिन अड़ंगे के आ रहे पार

एक तरफ पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच समझौता कराने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान ने उसके ही जहाज को रास्ता देने से इनकार कर दिया है। ईरानी सैन्य अधिकारी अलीरेजा तंगसिरी के मुताबिक, कराची जा रहे कंटेनर जहाज SELEN को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से वापस लौटा दिया गया।

वजह यह है कि इस जहाज ने जरूरी कानूनी मंजूरी नहीं ली थी। यह घटना तब हुई जब ईरान ने पाकिस्तान को अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए मध्यस्थ माना है। ईरान की ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) द्वारा पाकिस्तानी जहाज को रोकना इस्लामाबाद के लिए अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी का विषय बन गया है।

ईरान ने साफ कर दिया है कि इस तनावपूर्ण रास्ते से केवल वही जहाज गुजरेंगे जिन्हें उसकी अनुमति होगी। पाकिस्तान की विफलता के उलट, भारत की कूटनीति युद्ध के इन हालातों में भी बेहद सफल रही है।

भारत ने सुनिश्चित किया है कि देश में तेल और गैस की कमी न हो। भारत के शिवालिक, नंदा देवी और जगवसंत जैसे कई जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुके हैं। भारत की इस रणनीतिक सफलता के कारण देश में कोई एनर्जी इमरजेंसी नहीं लगी है।