‘प्रेग्नेंट हुई तो बच्चा गिराया, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल’: KGMU की पीड़िता डॉक्टर ने सुनाई आपबीती, डॉ. रमीजुद्दीन ने बोला था- कहीं शादी करने लायक नहीं रहोगी

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में लव जिहाद की पीड़िता डॉक्टर का डॉ. रमीजुद्दीन मलिक उर्फ रमीज नायक ने गर्भपात भी कराया है। आरोपित ने पीड़िता डॉक्टर के अश्लील वीडियो भी बनाए और फिर ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने फिर दोहराया कि डॉ. रमीजुद्दीन ने उसपर निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था।

दैनिक भास्कर को इंटरव्यू में पीड़िता ने कहा कि शादी का झाँसा देकर पहले डॉ. रमीजुद्दीन ने उसके साथ बार-बार शीरारिक संबंध बनाए। पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई, तो दवा खिलाकर बच्चा भी गिरवा दिया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो धर्मांतरण करने के लिए कहने लगा।

पीड़िता ने आरोपित से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बावजूद आरोपित डॉक्टर उसकी पीछे पड़ा रहा। पीड़िता की अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और कहता था- “इसके वायरल कर दूँगा, कहीं शादी करने लायक नहीं रहोगी। मान जाओ और धर्म परिवर्तन कर लो।” इसके साथ पीड़िता ने आरोपित डॉक्टर की पहली बीवी मानसी सक्सेना के बारे में भी बताया। पीड़िता ने कहा कि वह सितंबर 2026 में ही मानसी सक्सेना से मिली थी।

गौरतलब है कि लखनऊ स्थिति KGMU के डॉ. रमीजुद्दीन नायक ने साथी महिला डॉक्टर पर लव जिहाद और धर्मांतरण का दबाव बनाया। कुछ दिन पहले मामला सामने आने के बाद सीएम योगी ने भी इस पर संज्ञान लिया है, पीड़िता ने उनसे सुरक्षा की माँग की थी। वहीं आरोपित डॉक्टर को KGMU से सस्पेंड कर दिया गया है।