वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि अब ₹12 लाख की कमाई तक कोई भी इनकम टैक्स नहीं लगेगा। अब तक यह सीमा ₹7 लाख थी। अब इसे ₹5 लाख और बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्री ने टैक्स दरों में भी बदलाव किया है।
उन्होंने बताया है कि 0-4 लाख तक की टैक्सेबल कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 4-8 लाख तक की कमाई पर यह दर 5%, 8-12 लाख तक 10% और 12-16 लाख तक 15% और 16-20 लाख तक 20% और 20 लाख से 24 लाख की आय पर 25% तथा 30 लाख से अधिक कमाई अपर 30% का टैक्स लगेगा।
वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि टैक्स कम करने से सरकार को प्रत्यक्ष टैक्स में ₹1 लाख करोड़ और अप्रत्यक्ष टैक्स में ₹2600 करोड़ का नुकसान होगा।