अंत्योदय की भावना से कर रहे काम: सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी, कहा- जनधन-DBT-आयुष्मान डिजिटल व्यवस्था से सीधे पहुँचा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ‘#12YearsOfGaribKalyan’ के साथ एक खास संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत में बड़ा बदलाव आया है। इस बदलाव के केंद्र में गरीबों और पिछड़ों का कल्याण है। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है।

इसका मकसद विकास का लाभ हर उस व्यक्ति तक पहुँचाना है, जो दशकों से पीछे छूट गया था। इस सफर में तकनीक ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। जनधन खातों और ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) जैसी डिजिटल व्यवस्था से अब सहायता सीधे लोगों तक पहुँच रही है। इससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों पर रोक लगी है।

साथ ही सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है और जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। PM मोदी ने स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का जिक्र किया। इन सभी कोशिशों का एकमात्र लक्ष्य गरीबों को सम्मान और तरक्की के अवसर देना है। अब यह मुहिम ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने का एक बड़ा आंदोलन बन चुकी है।