प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक गुरुवार (11 जून 2026) को आयोजित हुई। बैठक में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य, केंद्र-राज्य सहयोग, युवाओं के भविष्य, महिला सशक्तिकरण और MSME क्षेत्र को लेकर कई अहम बातें कहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की भावना के साथ केंद्र और राज्य मिलकर भारत की विकास यात्रा को तेज करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साझा लक्ष्य को हासिल करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयासों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
Chairing the 11th meeting of the Governing Council of NITI Aayog.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2026
Guided by the spirit of cooperative federalism, we are working together to accelerate India’s development journey. The collective efforts of the Centre and States will play a pivotal role in realising our shared… pic.twitter.com/xh7nFX8qyH
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सभी की जिम्मेदारी भी बढ़ती जा रही है।
प्रधानमंत्री ने राज्यों के बीच सहयोग, संवाद और अनुभव साझा करने की संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ऐसा मंच बन सकता है जहाँ राज्य एक-दूसरे से सीखें, नए विचारों का आदान-प्रदान करें और विकास के लिए मिलकर काम करें।
भारत की सबसे बड़ी ताकत है युवा
युवाओं को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनसांख्यिकीय शक्ति एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसे गंवाया नहीं जा सकता। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि सशक्त युवा ही विकसित भारत की यात्रा को गति देंगे।
PM @narendramodi: India has signed Free Trade Agreements with many countries to create new opportunities for growth and exports. These agreements also present a significant opportunity for our MSMEs, enabling them to prepare for global markets by adhering to international…
— NITI Aayog (@NITIAayog) June 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) किए हैं, जिससे निर्यात और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये समझौते MSME क्षेत्र के लिए भी वैश्विक बाजारों तक पहुँच बनाने का बड़ा अवसर हैं, बशर्ते वे अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाएँ।
PM @narendramodi: Women-led development is a cornerstone of the vision of #ViksitBharat. From farming and startups to science and innovation, Nari Shakti is contributing across the domains. States should prioritise education, skilling, safety and empowerment of women to unlock…
— NITI Aayog (@NITIAayog) June 11, 2026
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में महिला-नेतृत्व वाला विकास एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि खेती, स्टार्टअप, विज्ञान और नवाचार सहित हर क्षेत्र में नारी शक्ति अहम योगदान दे रही है। राज्यों को महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि उनकी पूरी क्षमता देश के विकास में उपयोग हो सके।

