ट्रंप-पुतिन की 3 घंटे चली बात, लेकिन ‘डील’ एक भी नहीं: जाते-जाते रूसी राष्ट्रपति बोले- अगली बार मॉस्को में मिलना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का के एंकोरेज में करीबन 3 घंटे बातचीत चली।

इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध, नाटो की भूमिका और वैश्विक सुरक्षाा जैसे मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन किसी प्रकार के समझौते को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया।

बातचीत के बाद ट्रम्प ने कहा, “हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई बात डील तक नहीं पहुँचई। समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।”

वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए।