लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया। राहुल गाँधी के विवादित बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद स्पीकर ने आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया।
राहुल गाँधी ने महिला आरक्षण पर बोलते हुए कहा, “मैं PM का नाम नहीं ले रहा हूँ। मैंने पीएम का नाम नहीं लिया। सर यह पार्टनरशिप मजबूत है, लेकिन छिपी है। जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है। जबसे वे यहाँ आए तब से यह चल रहा है। भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट, सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।”
Shame on Rahul Gandhi!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) April 17, 2026
Sick mindset!
Rahul Gandhi mocks Forces’ success in Operation Sindoor; Balakot; & PM MODI’s work for Bharat!
Rahul Gandhi forgets he is speaking in Indian Parliament; not in his favourite nation Pakistan.. pic.twitter.com/yDo3u08bEp
उनके इस बयान के लिए स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गाँधी को हिदायत भी दी। राहुल गाँधी के भाषण के दौरान सदन में सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध जताया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उनके भाषण सदन से हटाए जाने की माँग की और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल के बयान की निंदा की और कहा कि उन्हें अपने बयान के लिए माफी माँगनी चाहिए।
पहली बात तो ये महिला आरक्षण बिल नहीं: राहुल गाँधी
महिला आरक्षण को लेकर राहुल गाँधी ने कहा, “पहली सच्चाई तो ये है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।”
#WATCH | "The first truth is that this is not a women's bill. This has nothing to do with the empowerment of women. This is an attempt to change the electoral map of India. Actually, it is a shameful act," says LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi, during special session of Parliament on… https://t.co/Eof09Sv0wq pic.twitter.com/0TnpXktC1e
— ANI (@ANI) April 17, 2026
राहुल गाँधी ने आगे कहा, “यह असली सच है जो में बता रहा हूँ। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूँ। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।”

