‘ब्राह्मण से अच्छा तो गली साफ करने वाला है’: सपा नेता राज कुमार भाटी का पुराना है घृणा फैलाने का इतिहास, वीडियो में देखें कैसे उगलते थे जहर

हाल ही में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होनें माफी भी माँग ली थी। लेकिन उनकी ब्राह्मणों को लेकर यह घृणा कोई नई नहीं है, वे पहले भी कई बार ब्राह्मणों को नीचा दिखाते रहे हैं।

राजकुमार भाटी ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्राह्मणों के खिलाफ बोलने का रिकॉर्ड तोड़ा हुआ है। ऐसी ही 11 महीने पुरानी अपनी एक वीडियो में वे ब्राह्मणों को झूठा बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इन्हें सम्मान नहीं मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर वह सफाई करने वाले व्यक्ति को ब्राह्मण से ज्यादा सम्मान देने की बात कह रहे हैं।

वे अपनी बात शुरू करते हैं, “भारत के हर गली से दो लोग निकलते हैं। एक सुबह माथे पर तिलक लगाकर और बगल में पंचाँग दबाकर निकलता है और दूसरा आदमी झाड़ू और टोकरी लेकर निकलता है।” इसके बाद वे दोनों व्यक्ति के काम गिनाते हुए ब्राह्मण को नीचा देखाते हुए कहते हैं, “पंचाँग लेके निकलने वाला आदमी पूरे दिन दक्षिणा प्राप्त करता है, हाथ देखकर भविष्य देखता, किसी की शादी का मुहर्रत निकालता है, ये सब लोगों को बहकाने वाले काम करता है।”

वे आगे कहते हैं, “लेकिन दूसरा आदमी गंदगी हटाता है, मेहनत करता है पसीना बहाता है और घर में शाम को खाली हाथ आ जाता है।” आगे वे दोनों के बीच में अंतर बताते हुए कहते हैं, “दिक्कत है कि जो आदमी 11 रुपए लेकर मंगल की दषा बदल देता है, लोगों से झूठ बोलता है, उसका हम सम्मान देते हैं। लेकिन झाड़ू से मोहल्ले की गंदगी साफ करने वाले आदमी को हम छूना भी पसंद नहीं करते, सम्मान नहीं देते, अपमान देते हैं। ये आपत्तिजनक है।”

हाल ही में राजकुमार भाटी तब विवादों में घर गए थे जब उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर ऐसी ही अपमानजनक बातें कही थीं। उन्होंने कहा था, “ब्राह्मण भला ना वेश्या, इनमें भला ना कोई। कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला ना कोई।” चौतरफा आलोचनाओं से घिरने के बाद राजकुमार भाटी ने माफी माँग ली थी।