मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गाँधी अस्पताल में नर्सिंग की 80 छात्राओं ने ENT विभाग के एक डॉ. अशरफ पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले के संज्ञान के में आने के बाद नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी वहाँ से हटाकर मेडिकल कॉलेज के डीन ने जाँच शुरू कर दी है।
नर्सिंग विभाग में ट्रेनिंग कर रहीं 80 छात्राओं का कहना है कि डॉ. अरशद उनसे गंदा व्यवहार करते हैं। ऐसे में वह विभाग में काम नहीं करेंगी। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी की ड्यूटी विभाग से हटा दी है।

अपनी शिकायत में छात्राओं ने लिखा कि डॉ. अरशद का व्यवहार कई बार मानसिक प्रताड़ना देने वाला है। उनके व्यवहार से वे स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं।
मामले की जाँच के लिए महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत बनी कमेटी जाँच करेगी। 3 सदस्यीय कमेटी इस मामले की 7 दिन में जाँच पूरी कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

