छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में हुए एक नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 12 नक्सली मार गिराए गए हैं। यह ऑपरेशन गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर हुआ है। ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी है। ऑपरेशन में 2500 से अधिक जवान शामिल हैं।
12 नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इस जंगल में और भी नक्सली छुपे हो सकते हैं। सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के काल साबित हो रहे हैं। 2025 के पहले महीने के 15 दिनों के भीतर ही 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। 2024 में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बड़े स्तर पर सफाया किया था।
सुरक्षाबलों ने 2024 में 287 नक्सली मार गिराए थे। नक्सली अब एक छोटे इलाके में सिमट कर रह गए हैं और लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। वर्तमान ऑपरेशन भी उस पहाड़ पर हुआ है, जो कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था।