शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपित की माँ बोलीं- कोलकाता नहीं, छिछौरा शरीफ दरगाह में दुआ कर रहा था बेटा, वह दोषी नहीं

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित राज सिंह की माँ ने अपने बेटे को बेगुनाह बताते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय उनका बेटा कोलकाता में नहीं, बल्कि लखनऊ के अंबेडकर नगर स्थित छछौछर शरीफ दरगाह दुआ करने गया था और उनके पास इसके सबूत भी हैं।

उनके मुताबिक, उनका बेटा एक MLC की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था। वह खुद भी उसके साथ थीं। उनके ड्राइवर ओमप्रकाश सिंह, एक फोटोग्राफी करने वाला युवक और राज का दोस्त मोनू सिंह भी इस यात्रा में शामिल थे। सभी लोग शादी स्थल के पास एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रात में शादी समारोह से लौटने के बाद सभी वहीं सो गए।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह तैयार होकर पूरा समूह अंबेडकर नगर के प्रसिद्ध छछौछर शरीफ दरगाह पहुँचा, जहाँ उन्होंने दुआ की। राज सिंह की माँ ने कहा कि उनका परिवार कभी कोलकाता नहीं गया और वहाँ उनका कोई रिश्तेदार या संपर्क भी नहीं है। उन्होंने सरकार से मामले के सभी डिजिटल और तकनीकी सबूतों की गहराई से जाँच करने की माँग की है।

उनका कहना है कि उनके बेटे के मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत यह साबित कर सकते हैं कि वह घटना के समय उत्तर प्रदेश में ही था। फिलहाल पुलिस ने राज सिंह को चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच जारी है।