शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए ऑनलाइन याचिका दायर कर दी है।
इस याचिका पर कल सुनवाई होने की उम्मीद है। खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी माँग सकती है। यह पूरा मामला 2 जून को खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग से जुड़ा है।
Video सामने आने के बाद खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। खान सर के वकील का कहना है कि उनकी वजह से कोई फायरिंग नहीं हुई। दूसरी ओर, खान सर ने एक Video जारी कर बच्चों से कहा कि अगर उनकी कोचिंग बंद हुई, तो दूसरे लोग फीस लाखों में कर देंगे। वहीं, उनके चाचा ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘माफिया’ कहा है।

