पश्चिम बंगाल में TMC विधायक हुमायूँ कबीर ने ऐलान किया है कि वह 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में ‘बाबरी नाम की एक नई मस्जिद’ की नींव रखेंगे। जहाँ एक तरफ बीजेपी का आरोप है कि TMC लगातार मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है और आगामी चुनावों में वोट बटोरने के लिए जानबूझकर ऐसे विवाद पैदा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कॉन्ग्रेस पार्टी के सुरेंद्र राजपूत और उदित राज जैसे नेता इसका खुला समर्थन कर रहे हैं।
Lucknow, Uttar Pradesh: On TMC MLA Humayun Kabir’s 'Babri Masjid' remark, Congress spokesperson Surendra Rajput says, "If someone is building a mosque, temples, gurudwaras, and churches then, What is controversial about this? Why is it being turned into a topic of controversy?… pic.twitter.com/mNYzL7g58o
— IANS (@ians_india) November 22, 2025
मीडिया से बातचीत करते हुए कॉन्ग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अगर मंदिरों के लिए नींव का पत्थर रखा जा सकता है तो मस्जिदों के लिए ऐसा करने में दिक्कत क्यों है। उन्होंने कहा, “अगर कोई मस्जिद, मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च बना रहा है, तो इसमें विवाद की क्या बात है? इसे विवाद का ‘टॉपिक’ क्यों बनाया जा रहा है? हर धर्म को अपनी पूजा की जगह बनाने का हक है।”
कॉन्ग्रेस के एक और नेता उदित राज भी हूमायूँ के पक्ष में बैटिंग करते दिखे। उदित राज ने कहा है, “जब मंदिर की आधारशिला रखी जा सकती है तो मस्जिद की रखने में क्या दिक्कत है? बिना मतलब को विवाद खड़ा कर रहे हैं। ये तो देश में धार्मिक आजादी है।”
‘Babri’ Appeasement Model
— TIMES NOW (@TimesNow) November 22, 2025
After the TMC MLA Humayun Kabir’s ‘Babri’ provocation, Cong leader backs him.
If the foundation stone can be laid for temples, then why are there issues when the same is done for mosques?: @Dr_Uditraj@shivamsharma_TN and @anchoramitaw with more… pic.twitter.com/5clkE3opPw
गौरतलब है कि TMC विधायक हुमायूँ कबीर ने मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को ‘बाबरी नाम की मस्जिद’ बनाने का ऐलान किया है। बीजेपी का कहना है कि 6 दिसंबर की तारीख और मस्जिद का नाम ‘बाबरी’ जानबूझकर चुना गया है। यह हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की TMC की कोशिश है।

