पश्चिमी देश सीरिया के 24 साल तक शासक रहे बशर अल असद के बारे में तख्तापलट के बाद भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। असद रविवार (8 दिसम्बर, 2024) को सुबह राजधानी दमिश्क छोड़ कर चले गए थे। उनके साथ उनका परिवार भी था।
बशर अल असद को विद्रोहियों के राजधानी पर कब्जे के बाद देश छोड़ना पड़ा था। दमिश्क के एयरपोर्ट से 8 दिसम्बर की सुबह एक सीरियाई वायुसेना का एक हवाई जहाज उड़ा था। यह कुछ देर तक तटीय इलाके तक गया। हालाँकि , कुछ देर बाद यह राडार से गायब हो गया।
सामान्यतः यह तब होता है जब हवाई जहाज अपना ट्रांसपोंडर बंद कर ले। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यही हुआ है। हालाँकि, कुछ लोगों ने दावा किया है कि उनका प्लेन मार गिराया गया है या फिर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस विषय में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।