Homeराजनीतिप्रधानमंत्री, पॉवर स्टार, किंग-क्वीन, भतीजा और बेटी... 7वें व अंतिम चरण की 57 सीटें...

प्रधानमंत्री, पॉवर स्टार, किंग-क्वीन, भतीजा और बेटी… 7वें व अंतिम चरण की 57 सीटें मतदान के लिए तैयार, पिछली बार 32 NDA ने किया था अपने नाम

उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4 और झारखण्ड की 3 सीटों के अलावा चंडीगढ़ में चुनाव होना है।

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान शनिवार (1 जून, 2024) को शाम तक संपन्न हो जाएगा। इसके साथ ही मतगणना की प्रतीक्षा चालू हो जाएगी। 4 जून को परिणाम स्पष्ट हो जाएँगे। 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर इस चरण में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की वाराणसी, जहाँ से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं, वहाँ भी इसी चरण में वोट डाले जाएँगे। उनके खिलाफ कॉन्ग्रेस ने अजय राय को उतारा है, जो 2009, 2014 और 2019 में हार कर यहाँ से पराजय का हैट्रिक लगा चुके हैं।

वहीं बिहार का काराकाट, जो रोहतास और औरंगाबाद जिलों की विधानसभाओं को मिला कर बना है, वहाँ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व RLM संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा NDA की तरफ से मैदान में हैं, उनके सामने भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने निर्दलीय उतर कर उनकी चिंता बढ़ा दी है। वहीं महागठबंधन ने यहाँ से CPI(ML)L के राजाराम सिंह कुशवाहा को उतारा है। पाटलिपुत्र से 2 हार के बाद एक बार फिर भाजपा के रामकृपाल यादव के सामने लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती मैदान में होंगी। रामकृपाल यादव यहाँ से 2 बार सांसद रहे हैं, 3 बार वो पटना से चुने गए थे। पहले वो RJD में हुआ करते थे।

7वें चरण की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4 और झारखण्ड की 3 सीटों के अलावा चंडीगढ़ में चुनाव होना है। 904 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद होगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के टिकट पर लड़ रहीं अभिनेत्री ‘क्वीन’ फेम कंगना रनौत भी शामिल हैं। उनके सामने कॉन्ग्रेस के मंत्री व बुशहर रियासत के मानद राजा विक्रमादित्य सिंह हैं, जिनके पिता वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के CM रहे। विक्रमादित्य की माँ कॉन्ग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

हिमाचल प्रदेश के ही हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार जीत दर्ज करने के लिए उतरेंगे। उनके पिता प्रेम सिंह धूमल भी यहाँ से सांसद रहे हैं, 2 बार HP के CM भी बने। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी TMC के टिकट पर मैदान में हैं। वो 2014 और 2019 में यहाँ से जीत चुके हैं। 2019 में इन 57 में से 32 सीटों पर NDA की विजय हुई थी। पंजाब में सबसे कड़ा मुकाबला है, जहाँ कॉन्ग्रेस, AAP, अकाली दल और भाजपा चारों अलग-अलग लड़ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -