Homeराजनीति48 घंटे का लिया था समय, 24 घंटे में BJP में आ गए महाराष्ट्र...

48 घंटे का लिया था समय, 24 घंटे में BJP में आ गए महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण: काॅन्ग्रेस के पूर्व MLC ने भी थामा कमल

अशोक चव्हाण जब भाजपा में शामिल हुए तो उस कार्यक्रम में उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके मुँह से निकला, "मैं कॉन्ग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूँ..." इसे सुन सब लोग हँस पड़े।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया।

कॉन्ग्रेस से इस्तीफा उन्होंने सोमवार यानी कल (12 फरवरी 2024) को दिया था। इसके बाद 48 घंटे का समय माँगा था ताकि वह आगे का फैसला ले सकें। आज सुबह उन्होंने बताया कि वो बीजेपी में अपना राजनीतिक करियर शुरू कर रहे हैं। उनके साथ कॉन्ग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अशोक चव्हाण जब भाजपा में शामिल हुए तो उस कार्यक्रम में उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके मुँह से निकला, “मैं कॉन्ग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूँ…” इसे सुन बगल में बैठे देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें कहा- “भाजपा है ये-भाजपा।” इस घटना के बाद वहाँ बैठे सभी लोग हँस पड़े। उन्होंने कहा- “यह भाजपा कार्यालय में मेरी पहली पीसी है।”

वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कद्दावर नेता का स्वागत करते हुए हमें बहुत ही खुशी हो रही है। इन्होंने लोकसभा और विधानसभा दोनों में काम किया है। इन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर कई मंत्रालयों में काम किया है।”

इसके बाद डिप्टी सीएम ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले से कहकर पार्टी की सदस्यता प्राप्त करवाई। उन्होंने सदस्यता के लिए 500 रुपए का भुगतान किया। इस दौरान फडणवीस ने एमएलसी और अशोक चव्हाण के कट्टर समर्थक अमर राजुरकर का भी बीजेपी में आने पर स्वागत किया।

बता दें कि अशोक चव्हाण कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता थे जिन्होंने नांदेड़ में कॉन्ग्रेस को जीत दिलाई थी। वह दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 8 दिसंबर 2008 से 9 दिसंबर 2010 तक में वह डेढ़ साल मुख्यमंत्री रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?

भारत को ‘हजार टुकड़ों में बाँटने’ की रणनीति से शहजाद भट्टी के डिजिटल आतंकवाद तक: पाकिस्तान के ‘स्लीपर सेल’ वाले Proxy War की कहानी

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के बाद समझिए पाकिस्तान के स्लीपर सेल का मॉडल। डी-कंपनी और अतीक अहमद से लेकर 12 अगस्त की कार्रवाई तक।
- विज्ञापन -