Homeराजनीतिसोनिया गॉंधी हाजिर हो: लाइब्रेरी की इमारत हड़पने पर केस दर्ज, अदालत ने जारी...

सोनिया गॉंधी हाजिर हो: लाइब्रेरी की इमारत हड़पने पर केस दर्ज, अदालत ने जारी किया समन

सिविल लाइन क्लब में गुरुनानक लाइब्रेरी 1971 में बनी थी और 1977 में इसके पास स्पोर्ट्स हाल एवं सिविल लाइन क्लब बनाया गया था। लेकिन अब गुरुनानक देव लाइब्रेरी एवं सिविल लाइन क्लब की इमारत पर कुछ कॉन्ग्रेसियों ने कब्जा कर लिया है।

कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी एक और कानूनी मुश्किल में फॅंस गईं हैं। उन पर पंजाब के बठिंडा की अदालत में केस दर्ज किया गया है। मामला पंजाब में लाइब्रेरी की जगह पर जोनल दफ्तर खोलने से जुड़ा है। बठिंडा कोर्ट ने इस मामले में उन्हें और पंजाब कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत अन्य आरोपितों को समन जारी करते हुए 6 तारीख को पेश होने का आदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बठिंडा निवासी और सिविल लाइन क्लब के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह धालीवाल एवं शिवदेव सिंह ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कॉन्ग्रेस द्वारा एक निजी क्लब में मालवा कॉन्ग्रेस भवन खोले जाने के खिलाफ स्थाई रोक लगाने की माँग की थी।

इस याचिका में कहा गया था कि सिविल लाइन क्लब में गुरुनानक लाइब्रेरी 1971 में बनी थी और 1977 में इसके पास स्पोर्ट्स हाल एवं सिविल लाइन क्लब बनाया गया था। लेकिन अब गुरुनानक देव लाइब्रेरी एवं सिविल लाइन क्लब की इमारत पर कुछ कॉन्ग्रेसियों ने कब्जा कर लिया है।

इस याचिका में आरोप था कि कुछ लोग यहाँ कॉन्ग्रेस का जोनल दफ्तर बनाना चाहते हैं। जिसके लिए 2 सितंबर को यहाँ आधारशिला रखी जाएगी। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार इस याचिका पर शनिवार को सोनिया गाँधी एवं सुनील जाखड़ सहित 12 लोगों को समन जारी किए गए हैं और मामले की सुनवाई की तारीख 6 सितंबर तय की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -