Homeराजनीतिकर्नाटक में भाजपा सांसद को गाँव में घुसने से रोका, कहा दलित है, नहीं...

कर्नाटक में भाजपा सांसद को गाँव में घुसने से रोका, कहा दलित है, नहीं आ सकता

जब चित्रदुर्ग के सांसद ए नारायणस्वामी ने टुमकुर जिले के पवगाड़ा तालुक स्थित इस गाँव में घुसने की कोशिश की तो गोला समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें 'अछूत' बताते हुए उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने नारायणस्वामी को वापिस चले जाने को कहा और.....

कर्नाटक में जातिगत भेदभाव और छुआछूत का एक शर्मनाक वाकया सामने आ रहा है। भाजपा के सांसद को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र के गाँव में इसलिए घुसने से रोक दिया गया क्योंकि वे दलित हैं, और वह गाँव ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों का है। घटना से आहत सांसद ने पुलिस को इत्तला कर दी है

‘गोला’ समुदाय के बताए जा रहे आरोपित

बताया जा रहा है कि आरोपित लोग चित्रदुर्ग लोक सभा क्षेत्र के गोलाराहट्टी गाँव के निवासी हैं, जो गोला नामक जाति के ओबीसी समाज के लोगों का गाँव है। जब चित्रदुर्ग के सांसद ए नारायणस्वामी ने सोमवार को टुमकुर जिले के पवगाड़ा तालुक स्थित इस गाँव में घुसने की कोशिश की तो गोला समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें ‘अछूत’ बताते हुए उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने नारायणस्वामी को वापिस चले जाने को कहा और साथ में जोड़ा कि उस गाँव में आज तक कोई भी दलित दाखिल नहीं हुआ है। विवाद बढ़ता देख कर नारायणस्वामी अपनी कार में बैठकर वापिस हो लिए, और पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

डिप्टी सीएम ने की निंदा, सांसद का बलप्रयोग से इंकार

राज्य के उपमुख्यमंत्रियों में से एक सीएन अश्वत नारायण ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर यह सच है तो वे इसकी निंदा करते हैं, और इस पर कार्रवाई होगी। वहीं क्षेत्र के एसपी का कहना है कि नारायणस्वामी को रोकने वाले व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

लेकिन सांसद ने पुलिस का इस्तेमाल कर गाँव में प्रवेश से इंकार कर दिया है। उनके अनुसार वे अपमानित अवश्य महसूस कर रहे हैं, लेकिन वे पुलिस की सहायता नहीं लेना चाहते थे। लोगों के अंदर से जातिवादी और छुआछूत की मानसिकता बदलना ज़रूरी है, और यह काम कानून नहीं कर सकते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।
- विज्ञापन -