Homeराजनीतिगृह मंत्री अमित शाह को तड़ीपार कहने वाली कॉन्ग्रेस पार्षद यास्मीन किदवई की पुलिस...

गृह मंत्री अमित शाह को तड़ीपार कहने वाली कॉन्ग्रेस पार्षद यास्मीन किदवई की पुलिस से शिकायत

NDTV के संस्थापक प्रणब रॉय को एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोके जाने के विरोध में ट्वीट करते हुए यास्मीन किदवई ने कहा था कि एक तड़ीपार गृह मंत्री बन सकता है और पत्रकारों को भगोड़ा बताया जाता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव इमप्रीत सिंह बख़्शी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉन्ग्रेस नगर पार्षद यास्मीन किदवई के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। पत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘तड़ीपार’ कहने के लिए किदवई के खिलाफ आईटी अधिनियम, 2000 के संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की माँग की गई है।

बख़्शी ने कहा है कि किदवई ने 10 अगस्त को ट्ववीट कर शाह को ‘तड़ीपार’ कहा था।

NDTV के संस्थापक प्रणब रॉय को एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोके जाने को लेकर उनकी पैरवी करते हुए यास्मीन किदवई ने यह ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि एक तड़ीपार गृह मंत्री बन सकता है और पत्रकारों को भगोड़ा बताया जाता है।

दरअसल, प्रणब रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय को बीते दिनों मनी लॉन्ड्रिंग और ED की जाँच के कारण विदेश जाने से रोका गया था। उनके ही समर्थन में यस्मीन किदवईं ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर यह अपमानजनक टिप्पणी की थी। रॉय दंपती मुंबई से नैरोबी के लिए उड़ान भरने वाले थे। प्रणब एवं राधिका सीबीआई एवं प्रवर्तन निदेशलाय (ED) की जाँच का सामना कर रहे हैं। इन दोनों के साथ कुछ और लोग भी थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -