Homeराजनीति'आरोप साबित हुए तो फाँसी लगा लूँगा, नहीं तो केजरीवाल राजनीति छोड़ें': गौतम गंभीर

‘आरोप साबित हुए तो फाँसी लगा लूँगा, नहीं तो केजरीवाल राजनीति छोड़ें’: गौतम गंभीर

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूर्वी दिल्ली की हाउसिंग सोसाइटियों में अखबारों में रखकर बँटवाए गए पर्चे में आतिशी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इसमें आतिशी को 'प्रॉस्टिट्यूट', 'बीफ इटर', 'मिक्स ब्रीड का सबसे अच्छा उदाहरण' बताया गया है।

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर आरोप लगाया था कि गौतम गंभीर ने इस लोकसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बँटवाए हैं। गौतम गंभीर ने आतिशी और आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि अगर ये आरोप सही साबित हो गए, तो वो अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे।

अब एक बार फिर से गौतम गंभीर ने ट्वीट कर दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनौती दी है। गंभीर ने लिखा है, “अगर वो ये साबित कर देते हैं कि उस पर्चे से मेरा कोई लेना-देना है, तो मैं जनता के बीच अपने आप को फाँसी लगा लूँगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति से संन्यास लेना होगा। क्या यह चुनौती स्वीकार है?”

गंभीर ने भेजा मानहानि नोटिस

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आतिशी मार्लेना के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। इससे पहले उन्होंने आरोपों के जवाब में कहा था कि अगर उनके खिलाफ इस मामले में आरोप साबित होते हैं, तो वे अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो केजरीवाल और अतिशी राजनीति से संन्यास लें।

‘मुझे महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया’

गौतम गंभीर ने कहा, ‘‘जो भी हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूँ। मैं उस परिवार से आता हूँ, जहाँ मुझे महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया है। मुझे नहीं पता था कि अरविंद केजरीवाल इतने नीचे चले जाएँगे। इसलिए मैंने मानहानि का केस किया है। हम इस हद तक कभी नहीं गिर सकते, जहाँ तक AAP नेता जा रहे हैं।’’

हाउसिंग सोसाइटियों में बंटवाए गए पर्चे

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूर्वी दिल्ली की हाउसिंग सोसाइटियों में अखबारों में रखकर बँटवाए गए पर्चे में आतिशी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इसमें आतिशी को ‘प्रॉस्टिट्यूट’, ‘बीफ इटर’, ‘मिक्स ब्रीड का सबसे अच्छा उदाहरण’ बताया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -