Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस के MLA और पार्षद के खात्मे (मार देने) के लिए काला जादू, वायरल...

कॉन्ग्रेस के MLA और पार्षद के खात्मे (मार देने) के लिए काला जादू, वायरल ऑडियो में महिला कॉन्ग्रेसी नेता का ही नाम

कॉन्ग्रेस पार्षद जमनाबेन वेगडा अपनी ही पार्टी के पार्षद और विधायक को खत्म करने की बात वायरल ऑडियो में कह रही हैं। यह बात काला जादू करने वाली महिला हमीदा खत्री से वो कहती हैं। हालाँकि इस ऑडियो को उन्होंने एडिटेड बताया है।

गुजरात से महिला कॉन्ग्रेस नेता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस ऑडियो में अमदावाद नगर निगम (AMC) की कॉन्ग्रेस पार्षद जमनाबेन वेगडा अपनी ही पार्टी के पार्षद और विधायक को खत्म करने की बात कह रही हैं। जमनाबेन यह बात काला जादू करने वाली महिला हमीदा खत्री से कहती हैं। वह उससे कहती हैं कि उन्होंने दो फोटो भेजे हैं, दोनों को खत्म करना है।

जमनाबेन ने इन दोनों नेताओं की पहचान नगर निगम में विपक्ष के नेता शहजाद पठान और विधायक शैलेश परमार के तौर पर करवाई। जमना बेन, खत्री से उन दोनों को पहचान लेने और मार देने की बात कहती हैं। इसमें वह कहती हैं कि जिस सीट पर उन्हें होना चाहिए, उस पर अभी शहजाद पठान बैठे हुए हैं। आगे वह कहती हैं कि पठान ने पैसे देकर अमदावाद नगर निगम में विपक्ष के नेता के पद से उनका नाम कैंसिल करवा दिया।

हालाँकि जमनाबेन ने ऑडियो में खुद के होने की बात को नकार दिया है। उनका कहना है कि वह काला जादू में विश्वास नहीं करती हैं। किसी ने एडिटिंग करके ये ऑडियो बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि जिसने भी ऐसा किया है. वह उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाएँगी। 

इस मामले पर शैलेष परमार और शहजाद पठान का कहना है कि वह उन्हें पार्टी से सस्पेंड करने के लिए कहेंगे। शहजाद पठान ने कहा कि यह गंदी राजनीति है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। वह इस नेगेटिव पॉलिटिक्स के बारे में पार्टी हाई कमांड से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को खत्म करने के लिए काला जादू का सहारा लेना बहुत ही गलत है। उल्लेखनीय है कि गुटबाजी और अंदरूनी कलह के चलते करीब एक साल से कॉन्ग्रेस पार्टी AMC में नेता प्रतिपक्ष उम्मीदवार पर फैसला नहीं ले पा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -