Homeदेश-समाज'छठ पूजा हम यमुना किनारे ही करेंगे, दम है तो रोक कर दिखाइए': BJP...

‘छठ पूजा हम यमुना किनारे ही करेंगे, दम है तो रोक कर दिखाइए’: BJP सांसद ने केजरीवाल को ललकारा, दिल्ली सरकार ने लगाया है बैन

इस मामले पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, "अगर छठ का पर्व घाट पर नहीं तो क्या सड़क पर मनाया जाएगा। मैं कल 11 बजे अपने पूर्वांचल के भाई-बहनों के साथ आईटीओ स्थित छठ घाट पर जाऊँगा और वहाँ हम पूजा की शुरुआत करेंगे।"

छठ पूजा को लेकर दिल्ली की राजनीति में उठापटक जारी है, लेकिन छठ पूजा के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने यमुना नदी के किनारे पूजा की इजाजत नहीं दी है। इसको लेकर दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। वहीं, शुक्रवार (5 नवंबर 2021) को छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल के निवास के सामने प्रदर्शन किया था।

संगठन के सदस्यों ने उप-राज्यपाल से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मामले में पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन की ओर से केजरीवाल सरकार पर पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय करने करने का आरोप लगाया गया। संगठन ने इसे आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए कहा है कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने कहा है कि वे यमुना के किनारे ही पूजा करेंगे।

10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश

सियासी उठापटक के बीच शनिवार (6 अक्टूबर) को दिल्ली सरकार ने छठ त्योहार के दिन 10 नवंबर 2021 को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य सरकार के आदेश में छठ को महत्वपूर्ण त्योहार बताया गया है। हालाँकि, कोविड गाइडलाइंस के नाम पर श्रद्धालुओं को यमुना किनारे अर्ध्य देने और किसी भी तरह की पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित करने पर रोक लगाई गई है।

बीजेपी ने केजरीवाल पर बोला हमला

इस मामले को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल सरकार पर इसके लिए इजाजत नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “अगर छठ का पर्व घाट पर नहीं तो क्या सड़क पर मनाया जाएगा। मैं कल 11 बजे अपने पूर्वांचल के भाई-बहनों के साथ आईटीओ स्थित छठ घाट पर जाऊँगा और वहाँ हम पूजा की शुरुआत करेंगे।”

बीजेपी नेता ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, “अगर आपमें दम है तो आप हमें रोक कर दिखाइए। क्या अब हम अपनी छठ भी नहीं मना सकते हैं। क्या हम अपना त्योहार मनाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाएँगे?” इसके साथ ही उन्होंने पूर्वांचल के सभी लोगों से छठ पूजा धूमधाम से मनाने की अपील की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -