Homeराजनीतिलोकसभा में कॉन्ग्रेस सांसद की 'गुंडागर्दी': स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ हाथापाई की नौबत,...

लोकसभा में कॉन्ग्रेस सांसद की ‘गुंडागर्दी’: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ हाथापाई की नौबत, सदन स्थगित

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राहुल गाँधी के शह पर कॉन्ग्रेस सदस्यों ने 'डंडे वाला रास्ता' दिखाया। यह डॉ हर्षवर्धन से हाथापाई करने का प्रयास था। यह कॉन्ग्रेस के हताशा स्तर को दर्शाता है और उनकी गुंडई की पराकाष्ठा है।

लोकसभा में शुक्रवार (फरवरी 7, 2020) को प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी के एक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में गाँधी के एक बयान की आलोचना शुरू कर दी। इस पर कॉन्ग्रेस के एक सदस्य हंगामा करते हुए सत्तापक्ष की अग्रिम पंक्ति तक पहुँच गए और हर्षवर्धन को घेर लिया। विवाद बढ़ता देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दरअसल लोकसभा में आज राहुल गाँधी ने लिखित में एक सवाल पूछा था। राहुल के सवाल का जवाब केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को देना था। लेकिन हर्षवर्धन ने सवाल का जवाब देने से पहले कहा, “मैं राहुल गाँधी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान की निंदा करता हूँ, जिसमें उन्होंने पीएम को डंडे से मारने की बात कही है।’’

उनके इतना कहते हुए विपक्षी कॉन्ग्रेसी, तृणमूल, द्रमुक और अन्य सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और हर्षवर्धन के इस बयान की आलोचना करने लगे। इसके बाद कॉन्ग्रेसी सांसद आग बबूला हो गए और पहले शोर-शराबा किया, फिर बाद में हर्षवर्धन की तरफ दौड़ पड़े और उन्हें घेर लिया। इसी बीच कॉन्ग्रेस सांसद मणिकम टैगोर आक्रामक ढंग से डॉ हर्षवर्धन के बहुत नजदीक आ गए। जिसके बाद लोकसभा में हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। इसलिए कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन राहुल गाँधी के बयान पर लोकसभा में बोल रहे थे, जब कॉन्ग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उनकी ओर आने लगे। यह लोकतंत्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।”

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राहुल गाँधी के शह पर कॉन्ग्रेस सदस्यों ने ‘डंडे वाला रास्ता’ दिखाया। यह डॉ हर्षवर्धन से हाथापाई करने का प्रयास था। यह कॉन्ग्रेस के हताशा स्तर को दर्शाता है और उनकी गुंडई की पराकाष्ठा है।

बता दें कि राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था, “ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएँगे। हिन्दुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे, इनको समझा देंगे कि हिन्दुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मस्जिद को लेकर अफवाह, दंगों की साजिश में सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस पर झूठा आरोप: संभल हिंसा जाँच की 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।
- विज्ञापन -