Homeराजनीतिओडिशा की सरकार ने सिर्फ गरीबी-भुखमरी दिया, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान योजना से भी...

ओडिशा की सरकार ने सिर्फ गरीबी-भुखमरी दिया, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान योजना से भी वंचित रखा: PM

पीएम ने कहा, “कोरापुट में तो ऐसी घटनाएँ भी देश ने देखी हैं कि इलाज तो मिला ही नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी अपमानित होना पड़ा है। आपका ये चौकीदार ऐसी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। हमारी सरकार देशभर की बड़ी पंचायतों में अस्पताल खोलने पर काम कर रही है।"

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी दौरों पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (मार्च 29, 2019) को ओडिशा के कोरापुट पहुँचे और एक जनसभा को संबोधित किया। यहाँ उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक की बात करते हुए विरोधी दलों को निशाने पर लिया और कहा कि एक तरफ जहाँ पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ यहाँ के कुछ लोग सबूत माँगने में लगे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने A-SAT मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि दो दिन पहले ही, ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ओडिशा तभी मजबूत बनेगा जब यहाँ का आदिवासी, यहाँ का किसान, यहाँ का नौजवान, आगे बढ़ेगा। जब यहाँ और केंद्र में, दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी।

बीजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 7 दशकों में जिन्होंने यहाँ सरकारें चलाई हैं, उन्होंने ओडिशा को गरीबी और भुखमरी के अलावा कुछ नहीं दिया। यहाँ की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभ से भी अभी तक ओडिशा की जनता को दूर रखा है। गरीबों और आदिवासियों के नाम पर योजनाएँ बनती हैं, मगर बिचौलिए और दलाल उसका फायदा लूट ले जाते हैं, और असली लाभार्थी हाथ मलता रह जाता है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “किसान सम्मान निधि के तहत देश के जिन 12 करोड़ किसानों को हम सीधी मदद बैंक खाते में दे रहे हैं उनमें से एक भी ओडिशा का किसान नहीं है, क्योंकि यहाँ की सरकार किसानों के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई है।”

इसके साथ ही पीएम ने कहा, “कोरापुट में तो ऐसी घटनाएँ भी देश ने देखी हैं कि इलाज तो मिला ही नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी अपमानित होना पड़ा है। आपका ये चौकीदार ऐसी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। हमारी सरकार देशभर की बड़ी पंचायतों में अस्पताल खोलने पर काम कर रही है। देशभर में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। गाँव-गाँव में बच्चों और प्रसूता माताओं को टीके लगाने का काम हमने तेज किया है।”

रैली में पीएम ने कहा, “मतदान के दिन जब आप पोलिंग बूथ जाएँगे तो एक स्पष्ट मन बनाकर जाइएगा। आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए, या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार।”

आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि यह तभी संभव हो पाया है, जब ओडिशा की जनता ने सहयोग और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जो सरकारें नक्सली हिंसा पर काबू नहीं पा सकतीं, जो उसके सामने कमजोर नज़र आती हैं, उन्हें क्या सज़ा देनी है, इसका फैसला जनता करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -