HomeराजनीतिVideo: BSP समीक्षा बैठक में चले ताबड़तोड़ लात-घूँसे, नेताओं की मार-मारकर बनाई फिटनेस

Video: BSP समीक्षा बैठक में चले ताबड़तोड़ लात-घूँसे, नेताओं की मार-मारकर बनाई फिटनेस

समीक्षा बैठक में BSP कार्यकर्ताओं ने एक नेता को न सिर्फ मारा बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए। नेता पर लात-घूसों और कुर्सियों से हमला किया गया और दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया।

लोकसभा चुनाव 2019 थम गए हैं लेकिन इसके नतीजे और रुझान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चुनाव में बहन मायावती की पार्टी BSP को मिली करारी हार के बाद पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। ताजा मामला महाराष्ट्र के अमरावती का है, जहाँ BSP की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ और बात मारपीट तक पहुँच गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई।

सोमवार (जून 17, 2019) को हुई इस निंदनीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समीक्षा बैठक में BSP कार्यकर्ताओं ने एक नेता को न सिर्फ मारा बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए। नेता पर लात-घूसों और कुर्सियों से हमला किया गया और दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में बसपा के राज्य प्रभारी संदीप ताजने सहित अन्य बड़े नेता भी आए थे।

दरअसल, यह घटना तब घाटी जब सोमवार को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद अमरावती में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक के दौरान इसमें मारपीट हो गई। इस वायरल वीडियो में राज्य के बसपा प्रमुख संदीप ताजने उत्तेजित पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें कुछ लोग उनकी शर्ट खींचते हुए नजर आ रहे हैं। इस बैठक में मंच पर बैठे नेताओं पर बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर कुर्सियाँ फेंकी। इसके बाद मंच से घसीटकर लात-घूँसों से भी पिटाई की गई। कार्यकर्ताओं ने विधान परिषद और लोकसभा चुनाव में पार्टी नेताओं पर पैसे खाने का आरोप लगाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -