Homeराजनीतियुद्ध हुआ तो पाकिस्तान की हार तय, भारत से अच्छे सम्बन्ध रखो इमरान खान:...

युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की हार तय, भारत से अच्छे सम्बन्ध रखो इमरान खान: दलाई लामा

दलाई लामा ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कम विकसित है। दलाई लामा ने इमरान ख़ान को दो टूक नसीहत देते हुए कहा कि अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की हार तय है।

तिब्बत के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पाकिस्तान को नसीहत दी है। उन्होंने जम्मू कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बारे में पूछे जाने पर इसे जटिल सवाल बताया। दलाई लामा मानते हैं कि भारत का विभाजन ही ग़लत था और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी भी इस क़दम के ख़िलाफ़ थे। दलाई लामा ने कहा कि विभाजन अकारण हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कम विकसित है। दलाई लामा ने इमरान ख़ान को दो टूक नसीहत देते हुए कहा कि अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की हार तय है।

उन्होंने इमरान को यह भी नसीहत दी कि वे भारत के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रखें। दलाई लामा ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे आधुनिक शिक्षा को प्राचीन भारतीय ज्ञान से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने भारत के सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि वे हर प्रकार के खतरों में उनके साथ खड़े रहते हैं। दलाई लामा ने बताया कि कई चीनी अधिकारी उनसे वापस आने का आग्रह करते हैं।

उन्होंने बताया कि जब वे चीन में थे तब चीनी पुलिस उनकी सुरक्षा कम और निगरानी ज्यादा करती थी। उन्होंने भारत और चीन के बीच दोस्ताना संबंधों पर बल दिया। दलाई लामा ने कहा कि भारतीय अधिकारी हमेशा उन्हें आश्वस्त करते हैं कि वे हमेशा भारतीय मेहमान रहेंगे और उन्हें कभी भी भारत छोड़ने की नौबत नहीं आएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -