HomeराजनीतिPM मोदी Varanasi लाइव: पूर्व PM शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण, 22 लाख पौधारोपण...

PM मोदी Varanasi लाइव: पूर्व PM शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण, 22 लाख पौधारोपण का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी बनारस आए थे एक भले आगंतुक की तरह, लेकिन अब यहाँ की गलियों में उनकी आत्मा निवास करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुँच गए हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पुस्तक भेंट करके उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी बनारस आए थे एक भले आगंतुक की तरह, लेकिन अब यहाँ की गलियों में उनकी आत्मा निवास करती है। अपनी बनारस यात्रा में वो हर बार एक नई बस्ती से परिचय कराते हैं। इसके अलावा वो कई बार BHU भी जा चुके हैं। स्वतंत्रता भवन में भाषण भी दे चुके हैं।

अपने दौरे से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके बताया था कि वो भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान समाज के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ेगा। यह हमारी पार्टी को मज़बूत करेगा।

ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।” इसके अलावा उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि वो इस अभियान में काशी में शामिल रहेंगे। 

अपने वाराणसी दौरे में प्रधानमंत्री मोदी बड़ा लालपुर में दीनदयाल उपाध्याय व्यापार सुविधा केंद्र में लगभग 5,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वो सदस्यता अभियान शुरू करेंगे, साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेंगे।

अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पीए मोदी ने गंगा घाट में फावड़ा चलाकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -