Homeदेश-समाजPM मोदी ने लिया लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय, CM केजरीवाल ने सराहा

PM मोदी ने लिया लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय, CM केजरीवाल ने सराहा

पीएम मोदी ने नेताओं से पहले भी कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना सरकार की प्राथमिकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के निवेदन पर गौर करते हुए पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। केजरीवाल ने बताया कि आज भारत की स्थिति तुलनात्मक रूप से बाकी देशों से काफ़ी अच्छी है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि भारत सरकार ने समय रहते लॉकडाउन का निर्णय लिया। केजरीवाल ने कहा कि अगर लॉकडाउन को 21 दिन की तय समयसीमा से आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो भारत ने इस मोर्चे पर जो भी उपलब्धि हासिल की है, वो सब खो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से मजबूती से लड़ाई जारी रखने के लिए इसे बढ़ाया जाना अच्छा फैसला है।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसी बैठक में सीएम केजरीवाल ने निवेदन किया था कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाए। चूँकि 14 अप्रैल को इसकी अवधि खत्म हो रही है और तबलीगी जमात के कारण रोज कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। इससे पहले बुधवार (अप्रैल 8, 2020) को भी सभी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी से आग्रह किया था कि लॉकडाउन नहीं हटाया जाए।

पीएम मोदी ने नेताओं से पहले भी कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना सरकार की प्राथमिकता है। हालाँकि, अभी आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जल्द ही औपचारिक घोषणा किए जाने की सम्भावना है। 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ना तय है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -